
कर्क राशिफल Kark Rashifal 2022
कर्क राशिफल (kark rashifal) के लिये गोचरीय स्थिति :
कर्क राशिफल (kark rashifal) 2022 के लिये शनि की स्थिति
- शनि का गोचर अपने स्व राशि मकर अर्थात सप्तम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ अर्थात अष्टम भाव में प्रवेश करेगा,
- शनि 5 जून 2022 से वक्री हो जायेगा,
- शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में ही अपनी पूर्व राशि मकर में प्रवेश करेगा,
- शनि 23 अक्टूबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,
शनि का नक्षत्र भ्रमण
- श्रवण नक्षत्र में वर्ष के प्रारम्भ से
- धनिष्ठा नक्षत्र में 18 फरवरी 2022 से
कर्क राशिफल (kark rashifal) 2022 के लिये बृहस्पति की स्थिति
- बृहस्पति का गोचर कुम्भ राशि अर्थात अष्टम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मीन अर्थात नवम भाव में प्रवेश करेगा,
- बृहस्पति 29 जुलाई 2022 से वक्री हो जायेगा,
- बृहस्पति 24 नवंबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,
बृहस्पति का नक्षत्र भ्रमण
- शतभिषा नक्षत्र में 2 जनवरी 2022 से
- पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में 2 मार्च 2022 से
- उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 28 अप्रैल 2022 से
कर्क राशिफल (kark rashifal) 2022 के लिये राहु की स्थिति
- राहु का गोचर वृष राशि अर्थात एकादश भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि अर्थात दशम भाव में प्रवेश करेगा,
राहु का नक्षत्र भ्रमण
- भरणी नक्षत्र में 14 जून 2022 से
कर्क राशिफल (kark rashifal) 2022 के लिये केतु की स्थिति
- केतु का गोचर वृश्चिक राशि अर्थात पञ्चम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- केतु 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि अर्थात चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा,
केतु का नक्षत्र भ्रमण
- विशाखा नक्षत्र में 8 फरवरी 2022 से
- स्वाति नक्षत्र में 18 अक्टूबर 2022 से
कर्क राशिफल (kark rashifal) 2022 :
कर्क राशिफल में ग्रहों की स्थितियों के अनुसार यह वर्ष आपके लिये ठीक रहेगा, यह वर्ष आपके और आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, इस वर्ष आपको भावुकता का त्याग कर थोड़ा व्यावहारिक बनाना होगा, इस वर्ष शनिदेव वर्ष पर्यन्त 29 अप्रैल से 12 जुलाई के अलावा अपनी स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे, जहाँ से शनिदेव की दृष्टि लग्न; चतुर्थ व नवम भाव पर होगी,
इस वर्ष शनिदेव की लग्न पर दृष्टि होने के कारण आपके अन्दर वैराग्य या पलायनवादी भाव आ सकता है इस स्थिति पर नियंत्रण के लिये आपको मानसिक रूप से सबल बनना होगा, शनि के चतुर्थ भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आपके वाहन में अक्सर कोई न कोई खराबी आ सकती है एवं किसी कार्य विशेष के कारण आपको अपनी जन्मभूमि से दूर रहना पड़ सकता है,
शनिदेव की नवम भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आपके अन्दर आध्यात्मिकता का भाव उत्त्पन्न होगा साथ ही 13 अप्रैल के पश्चात बृहस्पति के नवम भाव में आने से ध्यान या साधना के क्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति हो सकती है, नवम भाव में स्थित होकर बृहस्पति लग्न; तृतीय व पञ्चम भाव पर दृष्टि होगी, लग्न पर बृहस्पति की दृष्टि के प्रभाव से आपके विचारों में सात्विकता आयेगी एवं आपका वजन भी बढ़ सकता है अत: खानपान का विशेष ध्यान रखें,
बृहस्पति के तृतीय भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आपके साहस व मनोबल में वृद्धि होगी एवं इस वर्ष अक्सर कम दुरी की यात्रा हो सकती है, इस वर्ष भूमि भवन से सम्बंधित कोई विवाद हो सकता है विवाद को संयम व विवेक से हल करें, थोड़ी भी असावधानी से विवाद बहुत अधिक बढ़ सकता है,
इस वर्ष आपके पिता आपको कोई सलाह देते है तो उन बातों पर अवश्य ही विचार करना चाहिए और अपने पिता के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिये, जायजाद से सम्बंधित पुराने मामलों में लाभ मिल सकता है, इस वर्ष आपके अच्छे कार्यों की वजह से समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, इस वर्ष धन के मामले में हाथ थोड़ा तंग रह सकता है,
आपके महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने में अनावश्यक विलम्ब आ सकता है, इस वर्ष आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है, आपके रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करके आपसे लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे, इस वर्ष राहु के प्रभाव से शीघ्रता से आवेश में आने के कारण आपका अपने मित्रों से मन मुटाव हो सकता है |
इस वर्ष को अपने अनुकूल करने व सर्वोन्नती के लिये दोमुखी, तीनमुखी व पांचमुखी इन तीनों रुद्राक्षों को धारण करें |
कर्क राशिफल (kark rashifal) – व्यवसाय :
कर्क राशिफल के अनुसार आपके लिये यह वर्ष व्यवसाय के सन्दर्भ में थोड़ा संधर्षमय हो सकता है परन्तु आपको इसका परिणाम अच्छा ही मिलेगा, इस वर्ष आपको कड़े व्यवसायिक निर्णय लेना पड़ सकता है जिसका परिणाम आपको आर्थिक लाभ के रूप में देखने को मिल सकता है, इस वर्ष आप को अपने आय व्यय का विशेष ध्यान रखना होगा,
यदि आप व्यापार करते है तो इस वर्ष यदि आप अपने व्यापार में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको इस वर्ष बहुत सावधानी रखनी होगी और अपने व्यापार में आप कोई विस्तार करना चाहते हैं तो वर्ष के उत्तरार्द्ध का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, यदि आप नौकरीपेशा हैं तो वर्ष के पूर्वार्द्ध में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, पदोन्नति की सम्भावना बनी रहेगी, उच्चाधिकारियों एवं सहकर्मियों से मृदु व्यवहार रखना आपके हित में रहेगा, अपने व्यवसाय के उन्नति हेतु आप “कनकधारा स्तोत्र” का पाठ करें |
कर्क राशिफल (kark rashifal ) – स्वास्थ्य :
कर्क राशिफल के अनुसार इस वर्ष लग्न पर शनि की दृष्टि होने से आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा, इस वर्ष आपको थोड़ा बहुत अवसाद का सामना करना पड़ सकता है, इस वर्ष सर्दी जुकाम या ज्वर आदि से आसानी से प्रभावित हो सकते हैं, पहले से चली आ रही बीमारीयों का विशेष ध्यान रखना होगा इनके ईलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न करें, अत्यधिक परिश्रम के कारण आप अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा कर सकते है, इस वर्ष आपको अपने नेत्रों का भी विशेष ध्यान रखना होगा यदि आप चश्मा लगाते है तो अपने आखों की जांच अवश्य करा लें |
इस वर्ष उत्तम स्वास्थ्य के लिये “शनि शान्ति” का उपाय करना लाभप्रद होगा |
कर्क राशिफल (kark rashifal) – दाम्पत्य जीवन एवं पारिवारिक जीवन :
कर्क राशिफल के अनुसार पारिवारिक सुख शान्ति की दृष्टि से शनि के लग्न, चतुर्थ एवं सप्तम पर शनि के प्रभाव के कारण यह वर्ष मध्यम फलदायक रहेगा, परिवार के सदस्यों से थोड़े बहुत मनमुटाव के साथ ही आपको उनका सहयोग मिलेगा, पति-पत्नी के मध्य छोटे- छोटे बातों को लेकर विवाद हो सकता है अत: आपस में सयंम बनायें रखना हितकर होगा,
इस वर्ष आपको अपने रिश्तेदारों से उपेक्षित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है, व्यवहार में गम्भीरता बनायें रखने से समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आपको अपने माता के स्वास्थ्य का ध्यान विशेष रूप से रखना होगा, आपके भाई बहन विवाह योग्य हों तो उनका विवाह हो सकता है |
कर्क राशिफल (kark rashifal) – शिक्षा :
कर्क राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके लिए ज्ञान वृद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, 13 अप्रैल के पश्चात लग्न एवं पञ्चम भाव पर बृहस्पति के शुभ प्रभाव से इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोतर प्रगति मिलती रहेगी, विद्यार्थियों का ध्यान स्वतः ही अध्ययन के ओर आकर्षित रहेगा, इस वर्ष उच्च शिक्षा में प्रगति की सम्भावना बहुत अधिक है, प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है इसके लिये आवश्यक है की आप अपने मनोबल को उच्च स्तर पर बनाये रखें |
कर्क राशिफल (kark rashifal) – उपाय :
कर्क राशिफल के अनुसार इस वर्ष यदि आप परिस्थितियों को अपने प्रतिकूल महसूस कर रहे हो तो निम्न उपाय करें जिससे आपको काफी राहत मिलेगी –
- भगवान शिव की आराधना करें एवं उनका अभिषेक करें |
- प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगायें |
- पक्षियों को अनाज खिलायें |
गणपति अथर्वशीर्ष से लाभ व पाठ विधि
रुद्राक्ष धारण करने से लाभ व धारण विधि
नवग्रह शान्ति विधि
यदि आप अपनी कुण्डली के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते है या किसी विशेष प्रश्न का ज्योतिषीय हल चाहते है तो एस्ट्रोरुद्राक्ष के ज्योतिषी से अभी परामर्श लें