मकर राशिफल Makar Rashifal 2022

makar rashifal

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )2022

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )2022 के लिये गोचरीय स्थिति :

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )2022 के लिये शनि की स्थिति

  • शनि का गोचर अपने स्व राशि मकर अर्थात लग्न में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ अर्थात द्वितीय भाव में प्रवेश करेगा,
  • शनि 5 जून 2022 से वक्री हो जायेगा,
  • शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में ही अपनी पूर्व राशि मकर में प्रवेश करेगा,
  • शनि 23 अक्टूबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,

शनि का नक्षत्र भ्रमण

  • श्रवण नक्षत्र में वर्ष के प्रारम्भ से
  • धनिष्ठा नक्षत्र में 18 फरवरी 2022 से

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )2022 के लिये बृहस्पति की स्थिति

  • बृहस्पति का गोचर कुम्भ राशि अर्थात द्वितीय भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मीन अर्थात तृतीय भाव में प्रवेश करेगा,
  • बृहस्पति 29 जुलाई 2022 से वक्री हो जायेगा,
  • बृहस्पति 24 नवंबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,

बृहस्पति का नक्षत्र भ्रमण

  • शतभिषा नक्षत्र में 2 जनवरी 2022 से
  • पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में 2 मार्च 2022 से
  • उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 28 अप्रैल 2022 से

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )2022 के लिये राहु की स्थिति

  • राहु का गोचर वृष राशि अर्थात पञ्चम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि अर्थात चतुर्थ में प्रवेश करेगा,

राहु का नक्षत्र भ्रमण

  • भरणी नक्षत्र में 14 जून 2022 से

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )2022 के लिये केतु की स्थिति

  • केतु का गोचर वृश्चिक राशि अर्थात एकादश भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • केतु 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि अर्थात दशम भाव में प्रवेश करेगा,

केतु  का नक्षत्र भ्रमण

  • विशाखा नक्षत्र में 8 फरवरी 2022 से
  • स्वाति नक्षत्र में 18 अक्टूबर 2022 से

मकर राशिफल ( Makar Rashifal ) :

मकर राशिफल में ग्रहों की स्थितियों के अनुसार यह वर्ष आपके लिये अच्छा रहेगा, इस वर्ष आपकी राशि में शनि की साढ़े साती का मध्य भाग चल रहा है, इस वर्ष आपको धर्म और कर्म में सन्तुलन बना कर चलाना होगा ताकि आपको सर्वांगीण उन्नति मिल सके, शनि के अपनी राशि मकर में स्थित होने से आपको शनि का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा जिससे इस वर्ष साढ़ेसाती के दौरान संघर्ष और चुनौतियों के मध्य उपलब्धियाँ भी मिलती रहेंगी,

 इस वर्ष शनिदेव वर्ष पर्यन्त 29 अप्रैल से 12 जुलाई के अलावा अपनी स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे, जहाँ से शनिदेव की दृष्टि तृतीय; सप्तम एवं दशम भाव पर होगी, शनिदेव के तृतीय भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आप अति उत्साहित व निर्भीक हो सकते हैं, साथ ही साथ कई बार यात्रायें करनी पड़ सकती है,

13 अप्रैल के पश्चात स्वराशिस्थ बृहस्पति तृतीय भाव में गोचर करेगा जहां से बृहस्पति की दृष्टि सप्तम; नवम व एकादश भाव पर होगी, यदि आप ध्यान साधना के क्षेत्र से सम्बन्ध रखते है तो बृहस्पति के नवम भाव पर प्रभाव से ध्यान या साधना के क्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति हो सकती है और आपका भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, बृहस्पति के एकादश भाव पर प्रभाव से आपके आय में वृद्धि होगी एवं यदि आपका कोई बड़ा भाई हो तो उसका सहयोग आपको मिलेगा,

इस वर्ष कार्यों में व्यस्तता व भागदौड कुछ ज्यादा ही रहेगी, इस साल आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानी बनी रहेगी व आपके आय में वृद्धि का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया वाली स्थिति आ सकती है, आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा, आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा, इस वर्ष शत्रुओं की गतिविधियों को नजरअंदाज करना कष्टकारी हो सकता है,

12 अप्रैल के पश्चात राहु के चतुर्थ भाव पर गोचर से भूमि भवन से सम्बंधित कोई विवाद हो सकता है विवाद को संयम व विवेक से हल करें क्योंकि थोड़ी सी भी असावधानी से विवाद बहुत अधिक बढ़ सकता है, आपको अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद विवाद की स्थितियां उत्त्पन्न हो सकती है, कभी कभी विपरीत परिस्थितियों के कारण आप अति क्रोधित हो सकते है परन्तु आपको शान्त रहने की जरुरत होगी, इस वर्ष आप किसी नये जान परिचित व्यक्ति को धन उधार न दें धन की वापसी में समस्या आ सकती है, यदि आप विवाह योग्य है तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है | 

इस वर्ष को अपने अनुकूल करने व सर्वोन्नती के लिये चारमुखी, सातमुखी व आठमुखी इन तीनों रुद्राक्षों को धारण करें |

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )- व्यवसाय :

मकर राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके व्यवसाय के लिए शुभ होगा और इस वर्ष आपका व्यवसाय एक नए आयाम पर होगा, इस वर्ष आपको अपने व्यवसाय विस्तार से सम्बंधित योजनाओं को सावधानीपूर्वक लागू करना होगा और साथ ही साथ योजना से सम्बन्धित तथ्यों पर सूक्ष्मता से ध्यान देना होगा ताकि आप योजना को ठीक से लागू कर सकें,

कोई भी छोटे बड़े व्यवसायिक निर्णय बुद्धिमता व सूझ-बूझ से लें, यदि आप व्यापार करते है तो धन के लेनदेन का विशेष ध्यान रखें ख़ास कर उधार देने में क्योंकि इस वर्ष उधार धन की वापसी में विलम्ब होने की सम्भावना है,

यदि आप नौकरी कर रहे हो तो इस वर्ष अपने सहकर्मियों से सामंजस्य बना कर चलना होगा और अपने उच्चाधिकारियों के बातो की अवहेलना करना उचित नहीं होगा, इस वर्ष कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यो के कारण सराहना मिल सकती है, आपके ईच्छानुसार मनोकुल स्थान पर आपका स्थानान्तरण हो सकता है,

अपने व्यवसाय के उन्नति हेतु आप “दशरथ कृत शनि स्तोत्र” का पाठ करें |

 

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )- स्वास्थ्य :

मकर राशिफल के अनुसार वर्ष के प्रारम्भ में रोग भाव पर बृहस्पति के शुभ प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, इस वर्ष स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी विशेष परेशानी की सम्भावना कम ही रहेगी आपको मधुमेह व नेत्रों से सम्बंधित रोगों पर विशेष ध्यान देना होगा,

पहले से चलें आ रहे रोगों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी साथ ही साथ कुछ मानसिक उलझनों के कारण अनिद्रा रोग का सामना करना पड़ सकता है, शनि की साढ़ेसाती के कारण थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट मिल सकता है |  

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )- दाम्पत्य जीवन एवं पारिवारिक जीवन :

मकर राशि वालों के पारिवारिक सुख शान्ति की दृष्टि से यह वर्ष ठीक रहेगा, इस वर्ष आपको अपने जीवन साथी की ओर से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगा जिस पर ध्यान देना आपके लिये हितकर होगा और 13 अप्रैल के पश्चात बृहस्पति के सप्तम भाव पर शुभ प्रभाव के कारण आपका वैवाहिक जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा परन्तु शनि के प्रभाव से कभी कभी थोड़ा अनबन भी हो सकता है,

 राहु के चतुर्थ भाव पर प्रभाव के कारण पारिवारिक सदस्यों से वैचारिक मतभेद हो सकता है अत: धैर्य बनायें रखें, रिश्तेदारों से कोई विशेष सहयोग मिलने की सम्भावना नही है, आपको अपने माता के स्वास्थ्य का ध्यान विशेष रूप से रखना होगा |

 

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )- शिक्षा :

मकर राशिफल के अनुसार यह वर्ष विद्यार्थियों के लिये यह सामान्य रहेगा और जो भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है उन्हें विशेष परिश्रम करने की आवश्यकता होगी, शनि के राशिलग्न पर भ्रमण के कारण प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को अपने परिश्रम पर विश्वास रखना होगा उन्हें अपने परिश्रम का प्रतिफल अवश्य ही मिलेगा,

शनि के प्रभाव से विद्यार्थियों में आलस्य की वृद्धि होगी साथ ही साथ पढाई से मन उचाट भी हो सकता है, यदि आपका पढ़ाई से मन उचाट हो रहा हो 11 शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक सायंकाल में जलायें |      

मकर राशिफल ( Makar Rashifal )- उपाय :

 मकर राशिफल के अनुसार इस वर्ष यदि आप परिस्थितियों को अपने प्रतिकूल महसूस कर रहे हो तो निम्न उपाय करें जिससे आपको काफी राहत मिलेगी –   

  

  • कौवों को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खिलायें |
  • हनुमान जी की आराधना करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें |
  • शनि शान्ति का उपाय करें

गणपति अथर्वशीर्ष से लाभ व पाठ विधि

रुद्राक्ष धारण करने से लाभ व धारण विधि

नवग्रह शान्ति विधि

यदि आप अपनी कुण्डली के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते है या किसी विशेष प्रश्न का ज्योतिषीय हल चाहते है तो एस्ट्रोरुद्राक्ष के ज्योतिषी से अभी परामर्श लें