
मीन राशिफल ( Meen Rashifal ) 2022
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )2022 के लिये गोचरीय स्थिति :
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )2022 के लिये शनि की स्थिति
- शनि का गोचर अपने स्व राशि मकर अर्थात एकादश भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ अर्थात द्वादश भाव में प्रवेश करेगा,
- शनि 5 जून 2022 से वक्री हो जायेगा,
- शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में ही अपनी पूर्व राशि मकर में प्रवेश करेगा,
- शनि 23 अक्टूबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,
शनि का नक्षत्र भ्रमण
- श्रवण नक्षत्र में वर्ष के प्रारम्भ से
- धनिष्ठा नक्षत्र में 18 फरवरी 2022 से
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )2022 के लिये बृहस्पति की स्थिति
- बृहस्पति का गोचर कुम्भ राशि अर्थात द्वादश भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मीन अर्थात राशिलग्न में प्रवेश करेगा,
- बृहस्पति 29 जुलाई 2022 से वक्री हो जायेगा,
- बृहस्पति 24 नवंबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,
बृहस्पति का नक्षत्र भ्रमण
- शतभिषा नक्षत्र में 2 जनवरी 2022 से
- पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में 2 मार्च 2022 से
- उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 28 अप्रैल 2022 से
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )2022 के लिये राहु की स्थिति
- राहु का गोचर वृष राशि अर्थात तृतीय भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि अर्थात द्वितीय भाव में प्रवेश करेगा,
राहु का नक्षत्र भ्रमण
- भरणी नक्षत्र में 14 जून 2022 से
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )2022 के लिये केतु की स्थिति
- केतु का गोचर वृश्चिक राशि अर्थात नवम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
- केतु 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि अर्थात अष्टम भाव में प्रवेश करेगा,
केतु का नक्षत्र भ्रमण
- विशाखा नक्षत्र में 8 फरवरी 2022 से
- स्वाति नक्षत्र में 18 अक्टूबर 2022 से
मीन राशिफल ( Meen Rashifal ):
मीन राशिफल में ग्रहों की स्थितियों के अनुसार यह वर्ष आपके लिये अच्छा रहेगा, शास्त्रों के अनुसार बृहस्पति का लग्न में गोचर लाभप्रद होता है, 13 अप्रैल के पश्चात स्वराशिस्थ बृहस्पति राशिलग्न में गोचर करेगा जहां से बृहस्पति की दृष्टि पञ्चम; सप्तम व नवम भाव पर होगी,
बृहस्पति के पञ्चम भाव पर प्रभाव के कारण आपके विचारों में सात्विकता की वृद्धि होगी एवं हर एक कार्यों में सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपका वजन थोड़ा बढ़ सकता है अत: अपने खान पान का ध्यान रखें, बृहस्पति के नवम भाव पर प्रभाव से आपका भाग्य सर्वोन्नति की ओर अग्रसर रहेगा एवं धर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी,
इस वर्ष शनिदेव वर्ष पर्यन्त 29 अप्रैल से 12 जुलाई के अलावा अपनी स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे, जहाँ से शनिदेव की दृष्टि लग्न; पञ्चम व अष्टम भाव पर होगी, इस वर्ष शनिदेव की लग्न पर दृष्टि के प्रभाव से अपने जीवन के संघर्षो के कारण आपके अन्दर वैराग्य या पलायनवादी भाव आ सकता है इस स्थिति पर नियंत्रण के लिये आपको मानसिक रूप से सबल बनना होगा,
शनिदेव की पञ्चम भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आपके विचारों एवं स्वभाव में गंभीरता रहेगी, शनिदेव के अष्टम भाव पर दृष्टि के प्रभाव से शत्रुओं के गुप्त षड़यंत्र आपके सामने प्रकट होंगे एवं यदि आप कोई रिसर्च का कार्य करते हैं तो आपको मनोवांछित सफलता मिल सकती है, इस वर्ष आपको सर्वत्र विजय एवं मान सम्मान मिलेगा, आपको अपने पारिवारिक सदस्यों व मित्रों से सहयोग मिलेगा, सन 2022 में भूमि भवन से लाभ होने की सम्भावना है,
यह वर्ष आपके लिये बहुत ही शान्तिमय रहेगा और आपके जो भी काम पहले से रुके हुए है वो सभी कार्य धीरे धीरे बनने लगेंगे, इस वर्ष आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे परन्तु आपका कोई अहित न कर पायेंगे और इन सभी शत्रुओं का पराभव होगा, सन 2022 पहले से चले आ रहे निवेश में लाभ होने की सम्भावना है,
यदि आप की उम्र विवाह के योग्य हो गई है तो इस वर्ष आपके दाम्पत्य सूत्र में बंधने की सम्भावना है, इस वर्ष आपका मनोबल उच्च स्तर पर रहेगा,किसी पैतृक सम्पत्ति का विवाद चल रहा हो तो उसके न्यायपूर्ण समाधान मिलने की सम्भावना है, इस वर्ष आपको समय का लाभ अवश्य ही उठाना चाहिए क्योंकी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी,
वर्ष के आखिरी महीनों में दुर्घटना होने की सम्भावना है अतः आपको वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, वर्ष के मध्य में किसी गलतफहमी के कारण आपका अपने मित्रों से थोड़ा वैचारिक मतभेद हो सकता है, इस वर्ष आपके धन का व्यय शुभ कार्यो में हो सकता है |
इस वर्ष को अपने अनुकूल करने व सर्वोन्नती के लिये तीन मुखी, पांचमुखी व नौमुखी इन तीनों रुद्राक्षों को धारण करें |
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )- व्यवसाय :
मीन राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपका व्यवसाय उन्नति की ओर अग्रसर रहेगा और आपका व्यवसाय एक नए स्तर पर होगा, इस वर्ष व्यवसाय वृद्धि के लिये नये रणनीतियों के अनुसार कार्य करने से दीर्घकालिक लाभ होने की सम्भावना है, यदि आप अपने व्यवसाय में कोई परिवर्तन या विस्तार करना हो तो यह वर्ष आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है, 13 अप्रैल तक बृहस्पति के व्यय भाव में स्थिति के कारण आपको अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान देना होगा थोड़ी सी लापरवाही बहुत परेशानी का कारण बन सकता है,
वर्ष के उत्तरार्द्ध में आपको अप्रत्याशित लाभ होने की सम्भावना है, यदि आप साझेदारी में व्यापार करते है तो आपको अपने साझीदार से मनोवांछित व्यापारिक सहयोग प्राप्त होगा, यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने उच्चाधिकारियों से उचित मार्गदर्शन एवं प्रशंसा प्राप्त होगा, आपको इस वर्ष अपने कार्यस्थल पर सुखद वातावरण मिलेगा, इस वर्ष आपके व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपकी कार्य क्षमता एवं बुद्धिमता के प्रशंसक हो जायेंगे |
|
अपने व्यवसाय के उन्नति हेतु आप “कनकधारा स्तोत्र” का पाठ करें |
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )- स्वास्थ्य :
मीन राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आपकी प्राण ऊर्जा उच्चतम स्तर होगी, आपको गले और किड़नी से सम्बंधित रोग पर विशेष ध्यान देना होगा इन दोनों से कष्ट मिल सकता है, आप अपने वजन पर नियन्त्रण रखें आपका वजन बढ़ सकता है,
इस वर्ष पहले से चले आ रहे रोगों में आराम मिलेगा एवं यदि कोई नया रोग उत्त्पन्न हो रहा हो तो समय से उसका समुचित उपचार कर लें साथ ही साथ आपको अपना डाक्टर खुद बनना स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं होगा, आपके लिए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद होगा |
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )- दाम्पत्य जीवन एवं पारिवारिक जीवन :
मीन राशिफल के अनुसार पारिवारिक सुख शान्ति की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा, इस वर्ष वैवाहिक जीवन मधुर व सामंजस्य पूर्ण रहेगा और यदि वर्ष के पूर्व से आपका अपने जीवन साथी से विवाद चल रहा हो तो उस विवाद के समाप्त होने की सम्भावना रहेगी, इस वर्ष परिवार में आपके धन का व्यय धार्मिक या मांगलिक कार्यो में हो सकता है,
यदि आपकी कोई संतान है तो शनि के पञ्चम भाव पर प्रभाव के कारण आपका अपनी संतान से अल्प समय के लिये वैचारिक मतभेद में हो सकता है, आपका कोई रिश्तेदार आपके सरल स्वभाव के कारण आपसे अनावश्यक लाभ लेने का प्रयास कर सकता है अतः ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे सतर्क रहें |
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )- शिक्षा :
मीन राशिफल के अनुसार यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, विद्यार्थियों को इस वर्ष आलस्य का त्याग कर अपने अध्ययन पर पूर्ण रूप से ध्यान देना होगा, 13 अप्रैल के पश्चात बृहस्पति के लग्न व पञ्चम भाव पर प्रभाव से आपकी प्रज्ञा उच्च स्तर पर रहेगी जिससे स्वत: ही आपकी अध्ययन में रूचि जागृत होगी एवं शिक्षा के क्षेत्र में मनोकुल उन्नति मिलेगी,
प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को अपने परिश्रम पर विश्वास रखते हुए पूर्ण एकाग्रता के साथ अध्ययन में लगे रहना लाभप्रद होगा क्योंकि वर्ष के उत्तरार्ध में सफलता मिलने की सम्भावना बहुत अधिक है, इस वर्ष बृहस्पति एवं शनि के पञ्चम भाव पर संयुक्त प्रभाव पड़ने के कारण आपको अपने परिश्रम का समुचित प्रतिफल अवश्य ही मिलेगा |
मीन राशिफल ( Meen Rashifal )- उपाय :
मीन राशिफल के अनुसार इस वर्ष यदि आप परिस्थितियों को अपने प्रतिकूल महसूस कर रहे हो तो निम्न उपाय करें जिससे आपको काफी राहत मिलेगी –
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें |
- पक्षियों को अनाज खिलाये |
- किसी मन्दिर में यथाशक्ति अन्नदान करें |
गणपति अथर्वशीर्ष से लाभ व पाठ विधि
रुद्राक्ष धारण करने से लाभ व धारण विधि
यदि आप अपनी कुण्डली के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते है या किसी विशेष प्रश्न का ज्योतिषीय हल चाहते है तो एस्ट्रोरुद्राक्ष के ज्योतिषी से अभी परामर्श लें