मेष राशिफल mesh rashifal 2022

mesh rashifal

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) 2022

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) 2022 के लिये गोचरीय स्थिति :

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) 2022 के लिये शनि की स्थिति

  • शनि का गोचर अपने स्व राशि मकर अर्थात दशम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ अर्थात एकादश भाव में प्रवेश करेगा,
  • शनि 5 जून 2022 से वक्री हो जायेगा,
  • शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में ही अपनी पूर्व राशि मकर में प्रवेश करेगा,
  • शनि 23 अक्टूबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,   

शनि का नक्षत्र भ्रमण

  • श्रवण नक्षत्र में वर्ष के प्रारम्भ से
  • धनिष्ठा नक्षत्र में 18 फरवरी 2022 से

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) 2022 के लिये बृहस्पति की स्थिति

  • बृहस्पति का गोचर कुम्भ राशि अर्थात एकादश भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मीन अर्थात द्वादश भाव में प्रवेश करेगा,
  • बृहस्पति 29 जुलाई 2022 से वक्री हो जायेगा,
  • बृहस्पति 24 नवंबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,

बृहस्पति का नक्षत्र भ्रमण

  • शतभिषा नक्षत्र में 2 जनवरी 2022 से
  • पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में 2 मार्च 2022 से
  • उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 28 अप्रैल 2022 से

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) 2022 के लिये राहु की स्थिति

  • राहु का गोचर वृष राशि अर्थात द्वितीय भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि अर्थात लग्न में प्रवेश करेगा,

राहु का नक्षत्र भ्रमण

  • भरणी नक्षत्र में 14 जून 2022 से

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) 2022 के लिये केतु की स्थिति

  • केतु का गोचर वृश्चिक राशि अर्थात अष्टम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • केतु 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि अर्थात सप्तम भाव में प्रवेश करेगा,

केतु  का नक्षत्र भ्रमण

  • विशाखा नक्षत्र में 8 फरवरी 2022 से
  • स्वाति नक्षत्र में 18 अक्टूबर 2022 से

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) :

मेष राशिफल में ग्रहों की स्थितियों के अनुसार यह वर्ष आपके लिए लाभकारी होगा, शास्त्रों के अनुसार दशम भाव पर शनि का गोचर कोई विशेष लाभकारी नहीं होता है परन्तु इस वर्ष शनिदेव वर्ष पर्यन्त 29 अप्रैल से 12 जुलाई के अलावा अपनी स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे जो की आपके लिये अत्यंत ही अनुकूल स्थिति है जब कोई भी ग्रह अपनी राशि में होता है तब वह बहुत ही अच्छा फल प्रदान करता, 

यहाँ से स्वग्रही शनि की तृतीय दृष्टि व्यय भाव पर होगी जहां देवगुरु बृहस्पति अप्रैल माह में आयेंगे जिससे इस वर्ष में जो भी धन का व्यय होगा वह मांगलिक अथवा शुभ कार्यों में होगा साथ ही साथ आप कोई ऐसा धन का निवेश भी कर सकते है जो की भविष्य में आपके लिये लाभकारी होगा, शनि की सप्तम दृष्टि चतुर्थ भाव पर होने से आपके सुख शान्ति में थोड़ी विघ्न बाधा आ सकती है, यदि आपका कोई वाद न्यायालय में चल रहा हो तो उसमें वर्ष के पूर्वार्द्ध में अनावश्यक विलम्ब का सामना करना पड़ सकता है, 

12 अप्रैल से लग्न पर राहु के प्रभाव से थोड़ी मन में अशान्ति रहेगी साथ ही साथ कुछ मतिभ्रम भी हो सकता है, 13 अप्रैल के पश्चात स्वराशिस्थ बृहस्पति द्वादश भाव में गोचर करेगा जहां से बृहस्पति की दृष्टि चतुर्थ; षष्ठम व अष्टम भाव पर होगी, 13 अप्रैल से स्वग्रही देवगुरु बृहस्पति की चतुर्थ भाव पर दृष्टि पड़ने से भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, इस वर्ष नये वाहन की प्राप्ति का योग है और आपके चल अचल संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो सकता है, 

छठे भाव पर बृहस्पति की दृष्टि के प्रभाव से पहले से चले आ रहे ऋण का आसानी से अदायगी हो सकता है साथ ही साथ आपके समक्ष आपके शत्रु निस्तेज होने को विवश हो जायेंगे, इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आप इस वर्ष कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें जल्दीबाजी में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है, 

यदि आप अविवाहित हैं तो वर्ष के पूर्वार्द्ध में आपको अपनी शादी के लड्डू खाने को मिल सकता है, आपको अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद विवाद की स्थितियां उत्त्पन्न हो सकती है, यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में विदेश यात्रा के लिए अनुकूल स्थितियाँ रहेंगी, 

इस वर्ष आप कठिन परिश्रम करेंगे जिसका की आपको बहुत ही लाभकारी परिणाम मिलेगा, इस वर्ष आपको धनागम तो बहुत होगा परन्तु उसी अनुपात में व्यय भी होगा, आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिये किसी भी प्रकार के अनुचित मार्ग का सहारा न लें, इस वर्ष आपको अपने किसी ख़ास व्यक्ति से विश्वासघात मिल सकता है, आप अपनी आलोचनाओं की परवाह न करते हुये कर्तव्यपथ पर गतिशील रहें |

इस वर्ष को अपने अनुकूल करने व सर्वोन्नती के लिये एकमुखी, पांचमुखी व सातमुखी इन तीनों रुद्राक्षों को धारण करें | 

 

 

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) – व्यवसाय :

मेष राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके व्यवसाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा, इस वर्ष आपके द्वारा लिये गए व्यावसायिक निर्णयों से भविष्य में लाभ मिलने की सम्भावना है, इस वर्ष आपको अपने कार्यस्थल पर वाणी का प्रयोग संयम से करना चाहिए अन्यथा आपको अपने आसपास के लोगों से किन्चित शत्रुतापूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है, वर्ष के मध्य में आपके व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपको कड़ी चुनौती दे सकते है परन्तु आप अपने बौद्धिकता से इन सभी कठिनाईयों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे, 

इस वर्ष आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल रहेगा, यदि आप कोई साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हो तो आपके और आपके साझेदार के मध्य अविश्वास की स्थिति रहेगी एवं आपको अपने आय व्यय का समुचित प्रबन्ध और हिसाब रखना होगा अन्यथा आपका आपने साझेदार से विवाद होने की सम्भावना रहेगी, यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नौकरी में मनोवांछित उन्नति मिलेगी, अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा, आप अपने उच्चाधिकारियों से प्रत्यक्ष विवाद से बचें | अपने व्यवसाय की उन्नति के लिये आप “हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें |  

   

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) – स्वास्थ्य :

मेष राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा, किसी नये रोग के ईलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न करें, पहले से चली आ रही बीमारीयों में आराम मिलने की सम्भावना रहेगी, अनिद्रा या पेट से सम्बंधित रोग में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होगी, 12 अप्रैल के बाद राहु के लग्न में आने के कारण थोड़ा मानसिक तनाव बढ़ सकता है, उत्तम स्वास्थ्य के लिये आपको योग प्राणायाम करना लाभप्रद होगा | 

 

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) – दाम्पत्य जीवन एवं पारिवारिक जीवन :

मेष राशिफल के अनुसार शनि का दशमस्थ गोचर से चतुर्थ भाव पर दृष्टि के कारण आपका अपनी माँ से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, वर्ष के प्रारम्भ से शनिदेव का सप्तम भाव पर प्रभाव रहेगा साथ ही साथ 12 अप्रैल के पश्चात केतु के भी सप्तम भाव में भ्रमण करने से दम्पतियों के मध्य सम्बन्ध में थोड़ा बहुत अनबन हो सकता है परन्तु यदि आप इन सभी सम्बन्धों में सामंजस्य बनाकर चलें तो यह वर्ष आपके लिए बहुत सुखदायक सिद्ध होगा, घरेलू प्रकरण में किसी प्रकार के वाद विवाद से बचना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा, यदि आप विवाहित हैं तो वर्ष के पूर्वार्द्ध में प्रभु की कृपा से सन्तान सुख का वरदान आपको मिल सकता है |

 

मेष राशिफल (Mesh Rashifal) – शिक्षा :

मेष राशिफल के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों को थोड़ी अधिक मेहनत व लगन से पढ़ाई करना होगा, 12 अप्रैल के पश्चात आपकी राशि में राहु भ्रमण करते हुये आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करेगा अत: अनर्गल के बातों में न पड़कर केवल अपनी पढाई में ध्यान दें, इस वर्ष उच्च शिक्षा में प्रगति की सम्भावना बहुत अधिक है, इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आपके अनुकूल रहेगा, वर्ष के मध्य भाग में थोड़ा विशेष परिश्रम की आवश्यकता होगी, पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों से दूर रहें एवं पुस्तकों को अपना मित्र बनायें |

यदि मन में भटकाव ज्यादा हो तो माता सरस्वती की आराधना करें एवं उनको नीले रंग के पुष्प अर्पित करें |

 

मेष राशि (Mesh Rashifal) के लिए उपाय :

मेष राशिफल के अनुसार इस वर्ष यदि आप परिस्थितियों को अपने प्रतिकूल महसूस कर रहे हो तो निम्न उपाय करें जिससे आपको काफी राहत मिलेगी –    

  • शनिवार को गोधूलि बेला में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर पीपल की सात बार प्रदक्षिणा करें |
  • मंगलवार को बन्दरों को गुड़ चना खिलाये |
  • राहु की शान्ति करें |

गणपति अथर्वशीर्ष से लाभ व पाठ विधि

रुद्राक्ष धारण करने से लाभ व धारण विधि                         

नवग्रह शान्ति विधि

यदि आप अपनी कुण्डली के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते है या किसी विशेष प्रश्न का ज्योतिषीय हल चाहते है तो एस्ट्रोरुद्राक्ष के ज्योतिषी से अभी परामर्श लें