singh rashi

सिंह राशिफल Singh Rashifal 2022

सिंह राशिफल (singh rashifal) के लिये गोचरीय स्थिति :

सिंह राशिफल (singh rashifal) 2022 के लिये शनि की स्थिति

  • शनि का गोचर अपने स्व राशि मकर अर्थात षष्ठम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ अर्थात सप्तम भाव में प्रवेश करेगा,
  • शनि 5 जून 2022 से वक्री हो जायेगा,
  • शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में ही अपनी पूर्व राशि मकर में प्रवेश करेगा,
  • शनि 23 अक्टूबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,

शनि का नक्षत्र भ्रमण

  • श्रवण नक्षत्र में वर्ष के प्रारम्भ से
  • धनिष्ठा नक्षत्र में 18 फरवरी 2022 से

सिंह राशिफल (singh rashifal) 2022 के लिये बृहस्पति की स्थिति

  • बृहस्पति का गोचर कुम्भ राशि अर्थात सप्तम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मीन अर्थात अष्टम भाव में प्रवेश करेगा,
  • बृहस्पति 29 जुलाई 2022 से वक्री हो जायेगा,
  • बृहस्पति 24 नवंबर 2022 से मार्गी हो जायेगा,

बृहस्पति का नक्षत्र भ्रमण

  • शतभिषा नक्षत्र में 2 जनवरी 2022 से
  • पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में 2 मार्च 2022 से
  • उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 28 अप्रैल 2022 से

सिंह राशिफल (singh rashifal) 2022 के लिये राहु की स्थिति

  • राहु का गोचर वृष राशि अर्थात दशम भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि अर्थात नवम में प्रवेश करेगा,

राहु का नक्षत्र भ्रमण

  • भरणी नक्षत्र में 14 जून 2022 से

सिंह राशिफल (singh rashifal) 2022 के लिये केतु की स्थिति

  • केतु का गोचर वृश्चिक राशि अर्थात चतुर्थ भाव में वर्ष के प्रारम्भ से रहेगा,
  • केतु 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि अर्थात तृतीय भाव में प्रवेश करेगा,

केतु  का नक्षत्र भ्रमण

  • विशाखा नक्षत्र में 8 फरवरी 2022 से
  • स्वाति नक्षत्र में 18 अक्टूबर 2022 से

सिंह राशिफल (singh rashifal) :

सिंह राशिफल में ग्रहों की स्थितियों के अनुसार यह वर्ष आपके लिये बहुत लाभदायक होगा, इस वर्ष शनि आपके छठे  भाव में गोचर करेगा, शास्त्रों के अनुसार शनिदेव का छठे भाव में गोचर बहुत शुभ होता है, इस वर्ष शनिदेव वर्ष पर्यन्त 29 अप्रैल से 12 जुलाई के अलावा अपनी स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे,

 जहाँ से शनिदेव की दृष्टि तृतीय; अष्टम एवं द्वादश भाव पर होगी, शनिदेव के तृतीय भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आपके उत्साह व साहस में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही साथ कई बार यात्रायें करनी पड़ सकती है, शनिदेव के अष्टम भाव पर दृष्टि के प्रभाव से शत्रुओं के गुप्त षड़यंत्र आपके सामने प्रकट होंगे एवं यदि आप कोई रिसर्च का कार्य करते हैं तो आपको मनोवांछित सफलता मिल सकती है, शनिदेव के द्वादश भाव पर प्रभाव से आपके धन के व्यय पर नियन्त्रण कर पायेंगे एवं यदि आपके कार्य का सम्बन्ध यदि विदेश से है तो आपको उसमें कई नयी नयी उपलब्धियाँ मिल सकती है,

13 अप्रैल के पश्चात स्वराशिस्थ देवगुरु बृहस्पति अष्टम भाव में गोचर करेगें जहां से बृहस्पति की दृष्टि द्वितीय; चतुर्थ व द्वादश भाव पर होगी, बृहस्पति के द्वितीय भाव पर दृष्टि के प्रभाव से विविध प्रकार के मधुर व्यंजनों का सुख मिलेगा और यदि कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा हो तो उसके न्यायपूर्ण हल मिलने की सम्भावना रहेगी, 

बृहस्पति के चतुर्थ भाव पर दृष्टि के प्रभाव से आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है और नये वाहन का सुख भी मिल सकता है, बृहस्पति के द्वादश भाव पर दृष्टि के प्रभाव से विदेश यात्राओं का अवसर मिल सकता है एवं धन का व्यय शुभ कार्यों में होगा, यह वर्ष आपकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, 

इस वर्ष आपको सर्वत्र मान सम्मान मिलेगा यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, इस वर्ष आप अपने अन्दर साहस में वृद्धि महसूस करेंगे, यदि न्यायालय में आपका कोई वाद चल रहा होगा तो उसमें न्यायपूर्ण निर्णय आ सकता है, यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह होने में थोड़ा विलम्ब हो सकता है वर्ष का उत्तरार्ध आपके लिये उन्नतिदायक समय ला सकता है इस समय आपको मानसिक शान्ति का अनुभव होगा, 

इस वर्ष आपको अपने मित्र बंधुओ से आपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा, पहले से चले आ रहे ऋण की अदायगी हो सकती है, कहीं से अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है अथवा पहले से किये गये निवेश से लाभ मिल सकता है, यदि आप योग साधना के क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं तो इस वर्ष के उत्तरार्ध में आपको इस क्षेत्र में आपेक्षित उन्नति की प्राप्ति हो सकती है,   

इस वर्ष को अपने अनुकूल करने व सर्वोन्नती के लिये एकमुखी, तीनमुखी व छहमुखी इन तीनों रुद्राक्षों को धारण करें |

 

सिंह राशिफल (singh rashifal) – व्यवसाय :

सिंह राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपका व्यवसाय उन्नति की ओर अग्रसर होगा, यदि आप व्यापार कर रहे है तो आपको अपने व्यापार में नए प्रयोगों को करने और उसके प्रतिफल देखने का सही समय है, इस वर्ष आपको अपने व्यवसाय के लिये लक्ष्य बनाकर चलना होगा और उसी के अनुरूप कार्य करने से लाभ मिलेगा, इस वर्ष आप अपने व्यापार में थोड़ा बहुत जोखिम भी ले सकते है, पहले से यदि आपके व्यवसाय में कोई विवाद चल रहा है तो उसके न्यायपूर्ण समाधान मिलने की सम्भावना है, 

यदि आप नौकरीपेशा है तो अपने आसपास की गतिविधियों का विशेष ध्यान रखें कोई गलत आरोप लगा सकता है परन्तु इन सभी बातों का आप के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आपकी छवि बेदाग रहेगी, अगर आपकी नौकरी का सम्बन्ध धन के लेन देन से हो तो सारा हिसाब किताब सावधानी से रखें अन्यथा अनर्गल परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अपने सहकर्मियों से सोच समझ कर ही कोई बात कहें विवाद होने की सम्भावना रहेगी,  अपने व्यवसाय के उन्नति हेतु आप  “श्री सूक्त का पाठ करें | 

सिंह राशिफल (singh rashifal) – स्वास्थ्य :

सिंह राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा, श्वास से सम्बंधित रोग आपको परेशान कर सकती है, साथ ही साथ आपको अपने दांतों का भी विशेष ध्यान रखना होगा, आपको समय से दवाओं का सेवन करना चाहिए ताकि कोई भी रोग हो वह नियन्त्रण में रहे, पहले से चली आ रहे रोगों का भी ध्यान रखना होगा, गठिया रोग के उत्पन्न होने की सम्भावना है, उत्तम स्वास्थ्य के लिये नियमित रूप से योग प्राणायाम करना आपके लिए लाभप्रद होगा |

सिंह राशिफल (singh rashifal) – दाम्पत्य जीवन एवं पारिवारिक जीवन :

सिंह राशिफल के अनुसार पारिवारिक सुख शांति के लिये यह वर्ष अच्छा रहेगा, वर्ष का पूर्वार्द्ध देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से दम्पत्तियों के मध्य मधुर सम्बन्ध रहेगा, शनि के तृतीय भाव पर प्रभाव के कारण भाई बहनों से अनबन हो सकता है उनसे किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवाद से बचें, घर के बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा, परिवार के सदस्यों से मधुर सम्बन्ध बना रहेगा, इस वर्ष आप अपने काम काज में व्यस्तता के कारण रिश्तेदारों से कुछ दुरी बना सकते हैं |

 

सिंह राशिफल (singh rashifal) – शिक्षा :

सिंह राशिफल के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा होगा, वर्ष के पूर्वार्द्ध में विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेगा, इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोतर प्रगति मिलती रहेगी, वर्ष के उत्तरार्द्ध में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनके मेहनत का प्रतिफल उन्हें मिल सकता है, वर्ष के अंत में विद्यार्थियों को थोड़े प्रतिकूल परिणाम मिलने की सम्भावना है,  प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोवांछित सफलता की प्राप्ति के लिये आप “सूर्य ग्रह” की शान्ति का उपाय करें |

सिंह राशिफल (singh rashifal) – उपाय :

सिंह राशिफल के अनुसार इस वर्ष यदि आप परिस्थितियों को अपने प्रतिकूल महसूस कर रहे हो तो निम्न उपाय करें जिससे आपको काफी राहत मिलेगी –   

  • रविवार के दिन सूर्यास्त के पहले नमक न खायें 
  • आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें 
  • सूर्य को प्रातःकाल अर्घ्य दें 

गणपति अथर्वशीर्ष से लाभ व पाठ विधि

रुद्राक्ष धारण करने से लाभ व धारण विधि                         

नवग्रह शान्ति विधि

यदि आप अपनी कुण्डली के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते है या किसी विशेष प्रश्न का ज्योतिषीय हल चाहते है तो एस्ट्रोरुद्राक्ष के ज्योतिषी से अभी परामर्श लें